Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 05 अप्रैल

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गहरे चिंतन-मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। शत्रुओं से बचकर रहें। नए कार्यों का प्रारंभ न करें।

वृषभ (Taurus): गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। एकाध छोटे से प्रवास का आयोजन भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। दूर बसने वाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा।

मिथुन (Gemini): आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है।

यह भी पढें   'वन्दे मातरम्' के 150बर्ष के अवसर पर जया भारती द्वारा लोक संगीत प्रस्तुति

कर्क (Cancer): दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा, साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। आज वाद-विवाद होने से मनमुटाव हो सकता है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें। यात्रा-प्रवास में कठिनाई आ सकती है।

सिंह (Leo): 
नकारात्मक विचार हताशा पैदा कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य ध्यान रखें। जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज को सही जगह संभालकर रखें।

कन्या (Virgo): बिना सोचे समझे कोई काम करने से बचें। कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों को आप परास्त कर सकेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। सार्वजनिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। चित्त में प्रसन्नता रहेगी।

तुला (Libra): आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार आज अपनाना होगा। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरियाणवी कवि-सम्मेलन आयोजित* *4 महाद्वीपों और 7 देशों के 20 कवियों ने की सहभागिता

वृश्चिक(Scorpio): तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन-मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता का अवसर आएगा। आर्थिक लाभ होगा। शुभ अवसर पर बाहर जाना होगा। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों की वजह से मन दुखी होगा। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। दुर्घटनाओं के प्रति सजग रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।

मकर (Capricorn): सामाजिक क्षेत्र में नौकरी-धंधा और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक रहेगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ बाहर जाएंगे। मांगलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। स्त्री मित्रों तथा जीवनसाथी और संतान से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी। प्रवास-पर्यटन होंगे।

यह भी पढें   एनपील - लुंबिनी लायंस और चितवन राइनोज तथा विराटनगर किंग्स और सुदूरपश्चिम के बीच आज मुकाबला

कुंभ (Aquarius): आज आपके हरेक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और प्रमोशन का योग हैं।

मीन (Pisces): नकारात्मक विचार आप पर हावी न हो जाएं, इसका ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतानों की समस्याएं आपको चिंतित करेंगे। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com