Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृष्णसार एफएम नेपालगञ्ज द्वारा युवा श्रष्टा सम्मानित

 

नेपालगञ्ज,(बाके) पवन जायसवाल बाके जिल्ला के नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १२ स्थित कृष्णसार एफ एम ९४ मेगाहर्ज ने अपनी ९वीं वार्षिकोत्सव तथा १० वीं वर्ष में प्रवेश के अवसर में दर्जन से अधिक युवा श्रष्टाओं को सम्मानित किया है ।
नेपालगञ्ज सुर्खेत रोड स्थित सिद्धार्थ कटेज एण्ड रेष्टोरेन्ट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके युवा कलाकारों को सम्मान किया है । पश्चिम नेपाल का सर्वाधिक लोकप्रिय कृष्णसार एफएम ने नेपालगञ्ज में युवा श्रष्टा सम्मान तथा सांस्कृतिक सांझ कार्यक्रम का आयोजन करके दर्जन से अधिक युवा कलाकारों को सम्मान किया है ।
उस अवसर पर चर्चित युवा गायिकाओं में रेश्मा पुन, सपना शाही, भिमा पुन, रेश्मा केसी और पारु शाही को सम्मान किया गया है । इसी तरह पुरुष की ओर चर्चित युवा गायक राजेन्द्र बजगाई, प्रमोद डिजी, टंक तिमिल्सेना, कमल विसी माल्दाई, धीरेन्द्र शाही, कमल अधिकारी, उमेश मुस्कान और मोडेल कृष्णराज अधिकारी को भी उसी अवसर पर कृष्णसार एफएम ने सम्मान किया है कृष्णसार एफएम स्टेशन के कार्यकारी प्रमुख तुला अधिकारी ने जानकारी दी है ।
इसी तरह कृष्णसार एफएम ने हरेक वर्ष प्रदान करते आ रहा कृष्णसार कर्मचारी प्रोत्साहन पुरस्कार –२०७४ रेडियो के कार्यक्रम संयोजक माधव अधिकारी को प्रदान किया गया है । ।
सम्मनित युवा कलाकारों की प्रस्तुति में कार्यक्रम में सहभागी श्रोता तथा शुभेच्छुकों ने खूब आनन्द लिये थे । कृष्णसार जैसा ही तेज नारा के साथ समुदायका लागि सञ्चार अभियान नेपाल द्वारा बि.सं. २०६५ चैत्र १४ गते स्थापित कृष्णसार एफएम ने दूूसरों से उसकी एक अपनी अलग पहिचान इस क्षेत्र में रही है और इस की क्षमता भी अधिक रही है इस लिये श्रोताओं ने सब से अधिक पसन्द करते है ।
कृष्णसार एफएम की समाचार वुलेटिन पश्चिम डायरी और वीटन्यूज लोक प्रिय रही इसी तरह पश्चिम डायरी ने पूरे पश्चिम नेपाल की प्रमुख खबर देती है । वीट न्यूज ने विषयवस्तु की समग्र को भी मिलाकर ले जाती है और विश्लेषणात्मक खोजमूलक सामग्री रखती है ।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान

आज से ही कृष्णसार एफ.एम. ने पश्चिम सरोकार, साझेदारी, कृष्णसार आइडल, भञ्ज्यांग, पप लहर, दुहारे मुहारे, चना जोर गरम, नौलो माया जाल लगायत की कार्यक्रम लोकप्रिय कार्यक्रम की सूचि में रही है ।
कृष्णसार एफएम थारु, अवधी और नेपाली भाषा में कार्यक्रम उत्पादन तथा प्रसारण करते आ रही है । ९ वीं वर्ष की अवधि में पश्चिम क्षेत्र में नम्बर वन और सभी लोगों की मन पसन्द की रेडियो के रुप में कृष्णसार एफएम रही सर्वेक्षण लोगों ने बताया है ।
वह अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तथा सामुदायिक रेडियो प्रसारक संघ अकोराब के अध्यक्ष सुभाष खतिवडा ने कहा सामुदायिक रेडियो ने संचालन करने वाली अभियान में रेडियो कृष्णसार एफएम ने अब्बल भुमिका निर्वाह की है प्रशंसा किया ।
बि.सं. २०६५ साल चैत्र १४ गते शाम को ६ बजे कर ५५ मिनेट में कृष्णसार एफएम ने अपनी प्रसारण शुभारम्भ की थी । एफएम के कार्यकारी प्रमुख तुला अधिकारी ने कहा रेडियो की कार्यक्रम तथा समाचार उत्पादन स्थानीय मुद्दा में मात्र केन्द्रीत किया गया है बताते हुये कहा बदली हुई अवस्था में अधिकार सम्पन्न स्थानीय तहत क एफएम को जोड्ने के लिये अब की प्रयास रहेगी बताया । इसी तरह कार्यक्रम में शुभकामना ब्यक्त करनेवाले विभिन्न क्षेत्र के ब्यक्तित्वों ने कृष्णसार एफएम की ९ वीं वर्षे यात्रा उपलब्धिपूर्ण रही थी प्रतिक्रिया दियें थे और कार्यक्रम की सञ्चान कार्यक्रम प्र्रस्तोता तथा प्राविधिक आशु श्रेष्ठ, ज्योति बुढामगर, प्रमोद डिजी, माधव अधिकारी, सावित्री गिरी लगायत लोगों ने की थी कार्यक्रम में प्राविधिक के रुप में कृष्णसार एफ.एम. के वरिष्ठ प्राविधिक योगेश चौधरी रहें थे ।
कार्यक्रम में नेकपा एमाले बा“के के अध्यक्ष अशोक कोइराला, नेपालगंज उपमहानगरपालिका के मेयर डा. धवलशमशेर राणा, नेपाल बार एशोसिएसन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष शालिकराम सापकोटा, वरिष्ठ कथाकार सनत रेग्मी, राष्ट्रिय मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय संयोजक मुरारी प्रसाद खरेल, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य कृष्णप्रसाद श्रेष्ठ, भारत की ओर से रुपैडिहा बाजार निवासी तथा पत्रकार सन्तोष शुक्ला लगायत लोगों ने अपनी अपनी बिचार ब्यक्त की थी । कार्यक्रम समुदायका लागि सञ्चार अभियान के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई थी कार्यकारी प्रमुख तुला अधिकारी ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *