Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम और कांग्रेस त्याग कर ३ सौ कार्यकर्ता माओवादी में प्रवेश

 

वीरगन्ज, ५ मार्च । वीरगन्ज महानगरपालिका– १ छप्कैया में नेकपा माओवादी केन्द्र से आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । स्थानीय चुनाव में वडा अध्यक्ष के दावेदार रविन्द्र कोईरी की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में विभिन्न नेपाली कांग्रेस और संघीय समाजवादी फोरम परित्याग कर लगभग ३ सौ राजनीतिक कार्यकर्ता माओवादी केन्द्र में प्रवेश किए हैं । माओवादी ने दावा किया है कि छप्कैया और श्रीपुर से फोरम नेपाल और कांग्रेस पार्टी परित्याग कर माओवादी में प्रवेश करनेवालों को युवा नेता रहबर अन्सारी ने पार्टी में स्वागत किया है ।

यह भी पढें   सरकार द्वारा कप्तानगंज घटना के पीडि़तों को राहत तथा क्षतिपूर्ति प्रदान करने का निर्णय


कार्यक्रम में नेता अन्सारी ने कहा कि देश निर्माण अभियान को सार्थक बनाने की हैसियत सिर्फ बाम सरकार के पास है । उन्होंने कहा कि वाम नेतृत्व के समक्ष देश में स्थिरता, विकास और समृद्धि लाने का दूसरा विकल्प नहीं है । कार्यक्रम में कांग्रेस और फोरम से माओवादी प्रवेश करनेवालों ने कहा कि नेपाल में एक ही कम्युनिष्ट केन्द्र निर्माण कर देश को समृद्ध बनाने के लिए वे लोग माओवादी में प्रवेश किए हैं । कार्यक्र में नेकपा माओवादी के नेता हरि मण्डल, दुर्गा क्षेत्री, नन्दकिशोर पञ्जियार इन्जिनियर नुरुल होदा आदि व्यक्तित्व भी सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com