Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरी इच्छा संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र का सफल कार्यान्वयन: मुख्य न्यायाधिवक्ता झा

 

काठमांडू, १३ अपिल । प्रदेश नं. २ के मुख्यन्यायाधिवक्ता दिपेन्द्र झा ने कहा है कि नेपाल में संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र का सफल कार्यान्वयन ही उनकी इच्छा है । बिहीबार काठमांडू में कानुन व्यावसायी क्लब तथा शंकरलाल केडिया फाउण्डेसन द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में अपनी ओर से संक्षिप्त मन्तव्य रखते हुए मुख्यन्यायाधिवक्ता झा ने कहा– ‘नेपाल में संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र सही ढंग से कार्यान्वयन हो सकता है या नहीं, इसमें प्रश्नचिह्न बांकी है, ऐसी अवस्था में मुझे प्रदेश नं. २ मे मुख्य न्यायाधिवक्ता के रुप में प्रस्ताव आया, जो मैंने स्वीकार किया ।’

यह भी पढें   भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ की अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को होगी


मुख्यन्यायाधिवक्ता झा को मानना है कि समावेशी लोकतन्त्र और सामाजिक न्याय को संस्थागत करने के लिए अभी भी चुनौती बांकी है । उनका मानना है कि इसके लिए उन्होनें अपनी ओर से कुछ योगदान भी दिया है । प्राप्त शंकरलाल स्मृति युवा कानुन पुरस्कार तथा सम्मान प्रति मुख्यन्याधिवक्ता झा ने आभार भी व्यक्त किया ।
स्मरणीय है, कायममुकायम प्रधानन्यायाधीश दिपकराज जोशी की प्रमुख आतिथ्यता में सम्पन्न कार्यक्रम में कानुन व्यवसायी क्लब तथा शंकरलाल केडिया फउण्डेसन की ओर से वर्ष वि.सं. २०७४ साल के लिए कानुन युवा पुरस्कार से मुख्यन्यायाधिवक्ता झा को सम्मानित किया गया । झा के अलवा शंकरलाल केडिया कानुन सम्मान पुरस्कार से वरिष्ठ अधिवक्ता युगल किशोर लाल, उत्कृष्ट पुस्तक लेखन पुरस्कार से राजेन्द्र कुमार आचार्य को सम्मान किया गया । इसके अलगा अन्य १७ व्यक्तित्व को भी सम्मान किया गया, जिन्होंने कानुन संबंधी उत्कृष्ट लेख लिखे थे । विगत १० साल से केडिया फाउण्डेशन की ओर से इसतरह का सम्मान कार्यक्रम होता आ रहा है ।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं से वार्ता करने के लिए सरकार ने गठन की एक वार्ता टीम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com