Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्दिर निर्माण खातिर स्वास्थ्य शिविर

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज, (बाँके) बैशाख १८ गते ।
बाँके जिला स्थित कौशल्या मेमोरियल अस्पताल हवलदारपुर ने गणेश मन्दिर निर्माण के खातिर सहयोग के लिये बैशाख १८ गते एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सञ्चालन किया है । कोहलपुर नगरपालिका– ९ सुर्खेतरोड स्थित कौशल्या मेमोरियल अस्पताल हवलदारपुर की बगल में गणेश मन्दिर निर्माण किया जा रहा है । शिविर का उद्घाटन कोहलपुर नगरपालिका के अध्यक्ष लुटबहादुर रावत ने किया । शिविर में ४ सौ सर्वसाधारण ने अपनी रक्त परीक्षण किया । इसके साथ–साथ, स्वास्थ्य परीक्षण तथा निःशुल्क औषधी भी प्राप्त किया ।

यह भी पढें   भूटान के गृह मंत्री लियोन्पो छिरिंग ने लुंबिनी स्थित मायादेवी मंदिर का दर्शन किया


अस्पताल के प्रबन्धक चन्द्र महतो ने बताया कि शिविर में डॉ. सुभाष पाण्डे, डा. अर्जुन महतो, डा. पंकज यादव आदि स्वास्थ्यकर्मियों की टोली ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया था । कार्यक्रम में कोहलपुर नगर बिकास समिति की अध्यक्ष अभराज खडका, गणेश मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रज्वल न्यौपाने आदि लोगों ने अपनी–अपनी मन्तव्य व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed