Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में बम बिस्फोट के कारण दहशत का माहौल

 
रेयाज आलम, वीरगंज, वैशाख १९ – वीरगंज महानगरपालिका के मेनरोड में स्थित एक घर में मंगलबार को शाम में बम विस्फोट हुआ। जिल्ला प्रहरी कार्यालय और नेपाली सेना के बैरक के बीच स्थित कमल राउत कुर्मी के घर से बम विस्फ़ोट की खबर आई है।
विस्फोट में भारत-बिहार के १८ वर्षीय अमितकुमार पाण्डे घायल हुए जिनका इलाज उपक्षेत्रीय अस्पताल में हो रहा है । उक्त मकान आई सेन्टर ने आखाँ अस्पताल सञ्चालन के लिया था।

जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख डा. गणेश रेग्मी ने बम विष्फोट को अफ़वाह क़रार दिया। घर मे रंग-रोगन के दौरान किसी जोरदार आवाज से भयभीत होकर भागने के क्रम में अमित कुमार पांडेय को सामान्य चोट लगी।

यह भी पढें   राम युवाकमिटी अपने स्थापना दिवस पर समाज सेवा का लिया संकल्प

नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल में पाण्डे के इलाज के दौरान चिकित्सक ने बम विष्फोट का चोट न होने की पुष्टि की। पर्सा के प्रहरी नायब उपरीक्षक राजन लिम्बु ने बताया कि सुतली बम विस्फोट अफ़वाह मात्र है, जबकि घटना स्थल पर ऐसा कोई प्रमाण नही मिला। उक्त घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com