Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. सुबोध कुमार राष्ट्र बैंक में संचालक के पद नियुक्त

 

काठमांडू । डा. सुबोध कुमार कर्ण नेपाल राष्ट्र बैंक में संचालक पद में नियुक्त हुए हैं । डा. कर्ण को कायमुकायम प्रधानन्यायाधीश दीपकराज जोशी ने गत आइतबार पद तथा गोपनियता की शपथ ग्रहण करवाया है । सर्वोच्च अदालत में आयोजित समारोह में डा. कर्ण ने शपथ ग्रहण किया है ।


नेपाल राष्ट्र बैंक ऐन २०५८ की दफा १०८ उपदफा १ के अनुसार अपने ओहोदा में काम शुरु करने से पहले गर्भनर तथा सञ्चालक को सर्वोच्च अदालत के प्रधान न्यायाधीश अथवा उनके निर्देशन में न्यायाधीश और डेपुटी गर्भनर से शपथ लेना पड़ता है । सोही व्यवस्था अनुसार डा. कर्ण ने कामु प्रधानन्यायाधीश जोशी के हाथों शपथ ग्रहण किया है । शपथ थ्रहण समारोह में सर्वोच्च के मुख्य रजिष्टार राजप्रसाद भट्टराई, रजिष्ट्रार महेन्द्रनाथ उपाध्याय, सह–रजिष्ट्रार, सर्वोच्च अदालत के तथा नेपाल राष्ट्र बैंक के कर्मचारियों की उपस्थिती थी ।
डा. कर्ण पर्सा जिला निवासी हैं । उन्होंने मोनाड युनिवर्सिटी दिल्ली से बैंकिङ विषय में विद्यावारिधी किया है । इसके साथ–साथ डा. कर्ण चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट भी हैं । उन्होंने सर्टिफिकेट म्यानेजमेन्ट एकाउन्टेन्ट, सर्टिफिकेट प्रोफेसनल म्यानेजर और व्याचलर अफ लेगेस्टिभ ल का उपाधी भी हासिल किया है । डा. कार्ण अभी साउथ एसियन फेडरेसन अकाउन्टेन्टस् (एन अपेक्स बडी अफ सार्क) के अध्यक्ष भी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com