Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोनपुर (बाँके) में रोजा इफ्तार सम्पन्न

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल, १९ जेष्ठ
नेपलीज मुस्लिम सोसाईटी यूएई की आयोजन में और तराई मानव अधिकार रक्षक संजाल (थर्ड एलायन्स) की संयोजन में बाँके जिला की सोनपुर में ‘रोजा इफ्तर सम्पन्न की गई है । जेष्ठ १८ गते शुक्रवार को सम्पन्न कार्यक्रम में बाँके जिला निवासी मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा सहभागी थे । पवित्र महीना रमजान के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को इस्लाम धर्म गुरु मौलाना जाबीर ने कुरान पाठ करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।

यह भी पढें   भारत के बहराईच में बाँके जिला के चार पत्रकार सम्मानित हुये 


कार्यक्रम में शुभकामना मतव्य देते हुये थर्ड एलायन्स नेपालगंज के प्रमुख आलम खान ने कहा– ‘इफतार कार्यक्रम ने नेपाल की विभिन्न धर्म और समुदायों के बीच जो भाइचारा है, उसको थप थप मजबूद बनाता है और धार्मिक सहिष्णुता रखता है ।’ इस्लामिक क्यालेन्डर अनुसार नवीं महीने में पड़नेवाला रमजान को पवित्र महीने के रुप में माना जाता है । इस महिना में पूरे महिने मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सुर्योदय से शाम सुर्यास्त तक निराहार रोजा (वर्त) में रहते है ।

यह भी पढें   "आकाशवाणी के 90 वर्ष और डॉ सविता वर्मा गज़ल की साहित्यिक साधना


वह कार्यक्रम में मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना ने सहभागी लोगों के बीच रमजान की बारे में प्रवचन दिए थे । साथ में रोजेदारों (व्रतालु) को विभिन्न परिकार सहित इफ्तार रोजा कराया गया । कार्यक्रम में मानव अधिकार रक्षक संजाल बाँके के सचिव असलम भाट, वडा अध्यक्ष अतिउल्लाह खाँ, संजाल के सदस्य प्रेम बिश्वकर्मा व्यक्तित्व भी सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed