Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षित युवाओं को नेतृत्व में आना चाहिएः डॉ. झा

 

राजपा सम्बद्ध विद्यार्थी संगठन की पहल में निःशुल्क आँख शिविर

          डा. सुरेन्द्र कुमार झा

दिल्ली, १० जून । राष्ट्रीय जनता पार्टी सम्बद्ध विद्यार्थी संगठन (भारत) ने सीए अध्ययनरत विद्यार्थियों को लक्षित कर भारतीय शहर दिल्ली (लक्ष्मीनगर) में निःशुल्क आँख शिविर आयोजन किया है । विद्यार्थी संगठन के प्रमुख रत्नेश्वर झा की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में सम्बोधन करते हुए राजपा के सह–महासचिव डॉ. सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि भारत गान्धी जी का भूमि है, उसी भूमि आ कर विद्यार्थी समाजसेवा में सक्रिय होना अत्यन्त सुखद और सकारात्मक है । स्वामी विवेकानन्द की कथन उद्धृत करते हुए डा. झा ने आगे कहा कि मानव सेवा ही जीवन के लिए उत्तम लक्ष्य होना चाहिए ।
इसीतरह सह–महामन्त्री झा ने कहा है कि नेपाल–भारत सम्बन्ध विशेष प्रकार का है । सम्बोधन के दौरान उन्होंने कहा– ‘नेपाल की राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक रुपान्तरण में भारत का सहयोग और सद्भाव रहा है, जो अनुकरणीय और प्रशंसनीय है ।’ नेपाल को समृद्ध बनाने के लिए अब शिक्षित युवाओं को नेतृत्व में आने के लिए जोर देते हुए सह–महामन्त्री डा. झा ने कहा कि जब तक युवा पीढ़ी नेतृत्व के लिए तैयार नहीं होंगे, तब तक देश आगे नहीं बढ़ पाएगा ।

यह भी पढें   इंसानी संवेदना ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए आरजीडी के उपाध्यक्ष तथा विशिष्ठ अतिथि डॉ. एसके सिंह ने कहा कि नेपाल–भारत बीच का सम्बन्ध सनातनी है, जो एक अच्छे पड़ोसी भी हैं । उनका कहना है कि नेपाल की शान्ति और समृद्धि के लिए भारतीय सहयोग हरदम रहेगी । कार्यक्रम के अन्य अतिथि में राजपा के सहसचिव, विशिष्ठ अतिथि में आरजीडी के उपाध्यक्ष डॉ. एसके सिंह, अतिथि में सीए कपिल सिंघल, लायन्स क्बल लक्ष्मीनगर के पाटर्नर और सीए भागवल लाल दास आदि थे ।

यह भी पढें   स्वर्गद्वारी नगरपालिका के उपप्रमुख मीनराज राना मगर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed