Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१ जुलाई कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप घर की बातों पर अधिक ध्यान देंगे। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ:

विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन:

दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। क्रोध से हानि होने की आशंका है। दिमाग शांत रखें। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप परेशान हो सकते हैं।

कर्क:

आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना अधिक है। साझेदारों से लाभ होगा। प्रवास और पर्यटन की यादें लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

यह भी पढें   कालीगंडकी नदी का जलस्तर घटा, 144 मेगावाट कालीगंडकी ‘ए’ जलविद्युत परियोजना आज से फिर शुरू करेगी बिजली उत्पादन
सिंह:

मानसिक रूप से मन व्यग्र हो सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज मन भारी हो सकता है। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग नहीं के बराबर मिलेगा।

कन्या:

आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। मन में खिन्नता का अनुभव हो सकता है। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरें। स्त्री मित्रों पर खर्च या नुकसान होने की आशंका है।

तुला:

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। माता के विषय में चिंता हो सकती है। रियल एस्टेट से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास संभव हो तो टाल दें। पारिवारिक वातावरण में कलह हो सकता है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ से दूरसंचार क्षेत्र में करीब 9 करोड़ रुपये का नुकसान
वृश्चिक:

नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु:

मन दुविधा में फंसा रह सकता है। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण हो सकता है। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न करने से मन में हताशा हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।

यह भी पढें   कालीगंडकी नदी की बाढ़ से पर्वत में भारी तबाही, जलजला क्षेत्र में कई घर बह गए
मकर:

आज सुबह से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक रूप से पूजनविधि भी आप कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा।

कुंभ:

परिजनों के साथ कलह होने की आशंका है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें।

मीन:

आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास कर सकते हैं।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com