Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी गगन थापा के कार्यकर्ता हैंः बडाल

 

काठमांडू, १७ जुलाई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के स्थायी समिति सदस्य केशव बडाल ने डा. गोविन्द केसी के ऊपर गम्भीर आरोप लगाए है । उनका कहना है कि डा. केसी नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा के कार्यकर्ता हैं । उन्होंने कहा कि निर्वाचन के समय में डा. केसी थापा के पक्ष में भोट मांगने के लिए सक्रिय रहे थे । नेता बडाल ने आगे कहा– ‘डा. केसी कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं हैं तो वह थापा के पक्ष में क्यों मत मांग रहे थे ?’ नेता बडाल को कहना है कि उसी की बदले आज कांग्रेस नेता थापा भी डा. केसी के पक्ष में वकालत कर रहे हैं । नेता बडाल सोमबार काठमांडू में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम में बोल रहे थे ।

यह भी पढें   बालेन सरकार के सौ दिन का कार्यकाल असफल-राजेन्द्र महतो


नेता बडाल ने कहा कि आज डा. केसी को मानव ढाल बनाने की काम उनके ही समर्थकों की ओर से हो रही है । उन्होंने कहा– ‘डा. केसी को मानव ढाल बनाने की कोशीश हो रही है, उपचार करने भी नहीं दिया जा रहा है और वार्ता के लिए भी राजी नहीं हो रहे है । यह तो गलत और अलोकतान्त्रिक चरित्र है । डा. केसी को मानव ढाल बनाना गलत है ।’ उनका मानना है कि डा. केसी के समर्थक ही उनके ऊपर अत्याचार कर रहे हैं ।
नेता बडाल ने कहा कि कौनसी विधेयक किस तरह पास करना है या नहीं, इसका जिम्मेदारी संसद् का है, संसद् में पर्याप्त विचार–विमर्श के बाद ही विधेयक पास किया जाता है । उनका मानना है कि कांग्रेस लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता से विचलित होने के कारण ही आज की समस्या आई है । नेता बडाल ने कहा– ‘कोई भी विधेयक सडक आन्दोलन से पास नहीं किया जाता । कांग्रेस जैसी लोकतान्त्रिक पार्टी लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता के प्रति विचलित होने के कारण आज यह नौबत आई है ।’ उन्होंने दावा किया कि सरकार डा. केसी को बचाना चाहता है, लेकिन डा. केसी के समर्थक उसमें बाधक बन रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *