Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उर्दू साहित्यकार अमीन के याद में बहु भाषिक कवि गोष्ठी

 

पवन जायसवाल/नेपालगन्ज, (बांके)
बांके जिला स्थित नेपालगन्ज उपमहानगारपालिका–६ निवासी वरिष्ठ उर्दू साहित्यकार तथा मौलाना मोहम्मद अमीन ख्याली की याद में एक श्रद्धाञ्जली कार्यक्रम की आयोजन कि गई । बांके जिला निवासी उर्दू साहित्यकारों की संगठन गुल्जारे अदब नेपालगन्ज ने कार्यक्रम आयोजन किया । नेपाल उर्दू अदब एवं इस्लामिक एकेडमी नेपाल के संस्थापक, गुल्जारे अदब नेपालगन्ज के सक्रिय सदस्य, वरिष्ठ शायर तथा मौलाना मोहम्मद अमीन ख्याली को श्रद्धाञ्जली देते हुए सम्पन्न कार्यक्रम में बहुभाषिक कवि गोष्ठी भी आयोजन की गई ।


कार्यक्रम गुल्जारे अदब के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ उर्दू साहित्यकार अब्दुल लतीफ शौक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई थी । कार्यक्रम में वरिष्ठ कथाकार तथा प्राज्ञ सनत रेग्मी प्रमुख आतिथि के रुप में थे । नेपाल तथा भारत के विभिन्न स्थानों से सहभागी साहित्यप्रेमियों के बीच नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के प्राज्ञ सदस्य हरि प्रसाद तिमिल्सिना, अन्र्तराष्ट्रीय साहित्य संस्था अमेरिका च्याप्टर की अध्यक्ष गंगा लिगल, माननीय मोहम्मद याकूब अन्सारी तथा अन्जुमन शाहकारे उर्दू उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शारीक रब्बानी विशेष आतिथि रुप में थे । कार्यक्रम में नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य, अवधी सांस्कृतिक विकास परिषद् के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे, रेडियो रुबरु एफ.एम. के निर्देशक मोहम्मद हारुन, साहिदा बानौ शाह, देवकी निरौला, सैय्यद असफाक रसूल हाशमी, जमील हाशमी, नसीम कादरी, अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुम्हार, गुल्जारे अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, रुपन्देही जिला के अन्सर नेपाली, भेरी साहित्य समाज के महासचिव मणि आर्याल, भारत पयागपुर निवासी प्रदीप, नानपारा के निवासी लाल नानपारवीं, रोशन जमीर, मौलाना अब्दुल जब्बार मञ्जरी, यूसुफ आरफी आदि लोगों ने वरिष्ठ शायर तथा मौलाना मोहम्मद अमीन ख्याली की यादगार में अपनी लेख रचनाएं प्रस्तुत की ।

यह भी पढें   रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: बिना वैध वीजा भारत में घुसे म्यांमार और स्विट्जरलैंड के नागरिक गिरफ्तार


गुल्जारे अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी के अनुसार कार्यक्रम में ‘हाम्रो पूर्णिमा’ साहित्य समाज कोहलपुर के अध्यक्ष महानन्द ढकाल, बी. बिकास स्मृति पुरस्कार गुठी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पंकज श्रेष्ठ, पुष्प प्रधान लगायत साहित्यकार भी सहभागी थे । कार्यक्रम की सञ्चालन साहित्यकार शहीद प्रधान ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *