Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समस्या समाधान के लिए संविधान संशोधन आवश्यकः मन्त्री यादव

 

काठमांडू, २२ जुलाई । उपप्रधान एवं स्वास्थ्यमन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि देश में व्याप्त विभिन्न समस्या समाधान के लिए सहमति अनुसार संविधान संशोधन करना आवश्यक है । संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष भी रहे मन्त्री यादव ने शनिबार काठमांडू में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा कि राजनीतिक समस्या समाधान संविधान संशोधन से ही हो सकता है । उन्होंने कहा– ‘जब तक शोषण और उत्पीडन होता रहेगा, तब तक राजनीतिक आन्दोलन रुकनेवाला नहीं है, संघर्ष जारी रहेगा ।’
मन्त्री यादव को मानना है कि जब तक राज्य में एकल वर्चश्व रहेगा, तब तक राजनीतिक समस्या भी समाधान होनेवाला नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘ऐसे अनेक समस्या समाधान के लिए ही संविधान संशोधन के लिए सहमति की गई है । विभिन्न आन्दोलन से प्राप्त उपलब्धी को संस्थागत करते हुए बांकी अधिकार के लिए भी आन्दोलन और संघर्ष जारी रखना होगा ।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083


मन्त्री यादव को मानना है कि आज की आवश्यकता राजनीतिक संघर्ष के साथ–साथ आर्थिक समृद्धि भी है । लेकिन उन्होंने कहा कि राज्य अभी तक समावेशी नहीं बन पाया है, आज भी संघीय और समावेशिता में विभेद कायम है । मन्त्री यादव ने आगे कहा– ‘जब तक विभेद कायम रहेगा, तब तक राजनीतिक समस्या हल नहीं होगा । भाषा, लिंग तथा समुदाय के बीच जो विभेद है, उसको कायम रखकर समाजवाद आनेवाला नहीं है ।’ उनका कहना है कि फोरम नेपाल ही राज्य को समावेशी बना सकता है ।
एक फरक प्रसंग में चर्चा करते हुए मन्त्री यादव ने कहा कि काठमांडू में बिना मुआब्जा सड़क बिस्तार करना संविधान के विपरित है । उन्होंने कहा– ‘वैकल्पिक व्यवस्था के बिना सुन्दर शहर निर्माण नहीं हो सकता । सांस्कृतिक धरोहरको संरक्षण करना है । अगर सांस्कृतिक धरोहर नष्ट किया जाएगा तो हमारी पहचान भी नष्ट हो सकता है ।’ संघीय प्रणाली को भी व्यवहारिक बनाने के लिए आग्रह करते हुए मन्त्री यादव ने आगे कहा कि संघीयता और पहचान को अलग किया जाता है तो विद्रोह की सम्भावना बांकी ही रहती है । उनका मानना है कि विद्रोह को निस्तेज करना है तो संघीयता में पहचान होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com