Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब राजपा की सभी संरचना जातीय कलष्टर में आधारित !?

 

काठमांडू, २ अगस्त । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल की पार्टीं संगठन (संरचना) जातीय कलष्टर के आधार में निर्माण करने की तैयारी हो रही है । वडा से लेकर केन्द्र तक गठन होनेवाला पार्टी संचरना जातीय प्रतिनिधित्व के आधार में निर्माण किया जाएगा । इसके लिए राजपा के अन्दर विचार–विमर्श हो रहा है ।
आज प्रकाशित नागरिक दैनिक के अनुसार अध्यक्ष मण्डल के सदस्य महेन्द्र राय यादव ने इसके संबंध में पार्टी में प्रस्ताव किया है । नेता यादव ने कहा है कि महाधिवेशन के बाद राजपा की पार्टी संरचना जातीय कलष्टर के आधार में निर्माण किया जाएगा । नेता यादव का कहना है कि उनके द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव पर अन्य नेता भी सकारात्मक है ।
नेता यादव को कहना है कि अगर जातीय कलष्टर के आधार में पार्टी संचरना निर्माण किया जाएगा तो पार्टी पूर्ण रुप समावेशी हो सकता है । उन्होनें आगे कहा– ‘राजपा की मांग है कि जनसंख्या के आधार में हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व होना चाहिए । राजपा द्वारा स्थापित मुद्दा हमारे ही पार्टी में लागू होना चाहिए, यह मेरी मान्यता है ।’
उनका यह भी मानना है कि जातीय कलष्टर के आधार में पार्टी संचरना तैयार किया जाता है तो पार्टी के भीतर ब्राह्मण और क्षत्री को आरक्षण की व्यवस्था करनी होगी । उन्होनें यह भी कहा कि महाधिवेशन प्रतिनिधि भी जातीय कलष्ट के आधार में ही चयन होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com