Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश भ्रमण में जानेवाले १५ सौ कर्मचारियों के ऊपर छानबिन

 

काठमांडू, २ अगस्त । प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय ने १ साल के अन्दर विदेश भ्रमण में जानेवाले १ हजार ५ सौ कर्मचारियों के ऊपर छानबिन शुरु किया है । उन लोगों की भ्रमण औचित्य पर प्रश्न करते हुए यह छानबिन शुरु हुआ है । आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट के अनुसार गत आर्थिक वर्ष २०७४ श्रावण १ से वि.सं. २०७५ आषाढ अन्तिम हफ्ता तक विदेश भ्रमण में जानेवाले कर्मचारियों के ऊपर छानबिन की जाएगी ।
प्रधानमन्त्री कार्यालय स्रोत के अनुसार उल्लेखित अवधि में निजामति कर्मचारियों की तरफ से लगभग १ हजार और सुरक्षाकर्मी (नेपाल पुलिस और नेपाली सेना) की ओर से ५ सौ १५ कर्मचारी विदेश भ्रमण में गए हैं । विदेश भ्रमण में जानेवालों में से आधे से अधिक सचिव, सह–सचिव और उप–सचिव हैं और सेना तथा पुलिस के उच्च पदस्थ कर्मचारी भी विदेश भ्रमण में गए है । प्रधानमन्त्री की निर्देशन अनुसार विदेश भ्रमण में जानेवालों कर्मचारियों कि उपलब्धी तथा भ्रमण का उद्देश्य क्या रहा ? इस प्रश्न पर केन्द्रीत रहरकर बुधबार से छानबिन शुरु हुआ है । प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के प्रवक्ता विनोदकुमार कँुवर ने कहा कि भ्रमण में जाते वक्त अपनाया गया प्रक्रिया, भ्रमण खर्च का स्रोत, भ्रमण का विषय और उपब्धी, कूल खर्च, विदेश लेजानेवाले दाता तथा भ्रमणका अवधि आदि विषयों में केन्द्रित कर छानबिन शुरु हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com