शिक्षा तथा मानव स्रोत विकास केन्द्र में अधिकारी हैं काम नहीं
काठमाडौं -२ अगस्त
सरकार शिक्षा के तीन बडे निकाय काे समायोजन कर गठन किए गए शिक्षा तथा मानव स्रोत विकास केन्द्र में चार सहसचिव काे उपमहानिर्देशक की जिम्मेदारी मिले एक सप्ताह बीत चुका है परन्तु अाज तक काेई काम उन्हें नहीं मिला है । ।
अभी सभी सहसचिव का दिनचर्या अपने कार्यालय में बैठकर गप मारना है । अाज के नेपाल समाचारपत्र में यह समाचार है ।
सावन १ गते से गठन हुए केन्द्र में सहसचिव खगेन्द्र नेपाल, टेकनारायण पाण्डे, दीपक शर्मा अाैर चूडामणि पौडेल काे उपमहानिर्देशक का जिम्मा दिया गया है ।
शिक्षा विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय सहसचिव काे उपमहानिर्देशक का पत्र देने पर भी कार्य नहीं दिया गया है ।

