खानेपानी संस्थान का पानी व्यापार सिंहदरबार से
काठमाडौं -२ अगस्त
काठमाडौं की जनता के घर के नलाें में स्वच्छ पानी उपलब्ध नही हाेने की शिकायत के समय नेपाल खानेपानी संस्थान जार के पानी के व्यापार में संलग्न हाे रहा है ।
संस्थान देश के मुख्य प्रशासनिक केन्द्र सिंहदरबार से ही व्यापार शुरु किया है । उसने हाल में गृह मन्त्रालयलगायत अन्य कुछ कार्यालय में जार का पानी बेच रहा है । आज के नया पत्रिका में यह समाचार प्रकाशित है ।
खानेपानी संस्थान के महाप्रबन्धक भूपेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि संस्थान द्वारा उत्पादित पानी का माँग अधिक है । किन्तु, जनशक्ति अभाव के कारण दैनिक १ साै ५० जार ही उत्पादन हाे पा रहा है ।

