Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्वसनीयता का दूसरा नाम है एल.आइ.सी. (नेपाल) लि.

 

हिमालिनी- नेपाल के जीवन बीमा क्षेत्र में र्सवाधिक उच्चतम बोनस दर देने का आपका दावा है। क्या यह ज्यादा मुनाफा कमाने से सम्भव हुआ –
मिश्र- जी नहीं। हम खर्च कम करते हैं। अनावश्यक खर्चो में कटौती करते हैं। तामझाम और दिखावा नहीं करते। इससे स्वतः बचत ज्यादा होती हैं। दूसरी ओर हमारी विश्वसनीयता दिन दूनी रात चौगुनी बढÞ रही है। यहाँ काठमांडू में हमारा कर्पोरेट कार्यालय है। इसके शाखा कार्यालय विराटनगर, पोखरा, नेपालगन्ज बुटबल, वीरंगज, जनकपुर, धनगढी, महेन्द्रनगर, बिर्तामोड, नारायणघाट, लाहान, दाङ, और ललितपुर में संचालित हैं। अगले वर्षकुछ और नए ब्रांच खुलने जा रहे हैं।
हिमालिनी- आपकी बीमा योजना में विविधता कैसी है – अर्थात् कैसी-कैसी योजनाएँ संचालित हैं –
मिश्र- हमारी कम्पनी आइएसओ ९००/२००८ द्वारा प्रमाणित है। और हमारी योजनाओं में सावधिक जीवन बीमा, अग्रिम भुक्तानी सावधिक जीवन बीमा और जीवन तरङ्ग जीवन बीमा संचालित हैं। जीवन तरङ्ग पोलिसी में २० वषर्ीय बीमा अवधिका बोनस दर रु. ७१ प्रति हजार प्रति वर्षहै। सावधिक जीवन बिमा में भी २५ वर्षअथवा उससे ऊपर की अवधि के लिए बोनस दर रु. ७१ प्रति हजार प्रति वर्षहै।

यह भी पढें   पत्रकार उत्पीड़न मामले में प्रेस क्लब ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन,

हिमालिनी- नेपाल के तर्राई क्षेत्र में तो बहुत पहले से एल.आइ.सी. इण्डिया बहुत सक्रिय है। नेपाल में जीवन बीमा कम्पनी तो अनेक हैं। एल.आइ.सी. इण्डिया को नेपाल की जीवन बीमा कम्पनियाँ क्यों विस्थापित नहीं कर पा रही हैं –
मिश्र- देखिए जब महाभारत युद्ध चल रहा था तो पाण्डवों की माता कुन्ती ने कहा था- कर्ण्र्ाारे या अर्जुन, कुन्ती के तो पाँच ही पुत्र रहेंगे न। यह एल.आइ.सी. नेपाल, भारतीय जीवन बीमा निगम की संयुक्त लगानी में स्थापित है। एल.आइ.सी. इण्डिया की प्रगति तो मेरे लिए खुशी की बात है। भारतीय जीवन बीमा निगम सन् १९५६ में भारतीय संसद द्वारा पारित ऐन द्वारा स्थापित भारत सरकार के पर्ूण्ा स्वामित्व की कम्पनी है। विगत ५६ वर्षों में एल.आइ.सी. ने एक प्रमुख जीवन बीमक के रुप में ख्याति अर्जित करने के अलावा बीमा व्यवसाय में विश्वसनीयता और विशेषज्ञता भी हासिल किया है। भारत में इसकी २०४८ शाखाएँ तथा तकरीबन ११ लाख अभिकर्ता कार्यरत हैं। अपनी सेवा को प्रतिस्पर्धी और ग्राहकमुखी बनाने के लिए अत्याधुनिक प्रविधियों का प्रयोग भी हो रहा है। इसीलिए तो भारत के अलावा ब्रिटेन, फिजी, मोरिशस, बहरीन, साउदी अरब और श्रीलंका मेें भी यह कार्यरत है।
हिमालिनी- एल.आइ.सी. नेपाल की शेयर पूँजी संरचना कैसी है –
मिश्र- एल.आइ.सी. आफ इण्डिया का ५५%, विशाल ग्रुप नेपाल का २५% और र्सवसाधारण का २०% शेयर पूँजी वितरण का अनुपात है।
हिमालिनी- एल.आइ.सी. नेपाल की विशेषताओं के बारे में सूत्रात्मक रुप से कुछ बताना हो तो आप कैसे बताएँगें –
मिश्र- एल.आइ.सी. नेपाल, बहर हाल नेपाल में संचालित जीवन बीमा कम्पनियों में अग्रणी स्थान में ऐसे ही नहीं आया है। इसकी प्रमुख विशेषताओं पर जरा नजर डÞालीए- इसकी कूल जीवन बीमालेख संख्या २०६९ जेष्ठ मसान्त तक ३ लाख २४ हजार से अधिक है। उसी तरह कूल जीवन बीमा कोष रकम २०६८ चैत्र मसान्त तक ८ अर्ब ३३ करोडÞ है। कूल बीमा अभिकर्ता संख्या २४,९०४-२०६९ जेष्ठ मसान्त तक में है। उसी तरह शेयर होर्ल्र्डस को ४०.२६% नगद लाभांश वितरण, नेपाल में सबसे ज्यादा बोनस प्रदान करनेवाली कम्पनी, नेपाल में सबसे जल्दी दावा -क्लेम) क्लियर करने वाली कम्पनी, नेपाल चार्र्टर्ड एकाउन्डेन्ट संस्था से ‘बेस्ट प्रेजेन्टेड एकाउन्टस् अवार्ड २००८’ से सम्मानित कम्पनी, सभी शाखाओं में अनलाइन नेटवर्किङ् सेवा प्रदान, काठमांडू के बबरमहल क्षेत्र में खूद के नाम पर ४ रोपनी जमीन में उदाहरणीय कर्पोरेट भवन निर्माण प्रस्तावित करनेवाली एक मात्र कम्पनी, जीवन बीमा क्षेत्र में यही है।
हिमालिनी- अब एक अन्तिम प्रश्न। क्या यहाँ कार्यरत कर्मचारी सन्तुष्ट हैं –
मिश्र- देखिए, सभी को सन्तुष्ट तो भगवान भी नहीं कर सकते हैं, तो हम किस खेत की मूली हैं। हो सकता है, कर्मचारियों की सुविधा हम उनकी अपेक्षानुसार नहीं दे पाए हों, हम वैसे भी मितव्ययिता में विश्वास करते हैं। कम्पनी को जो लाभ होगा, वह हमारे ग्राहकों को मिले, हम इस मिशन से काम कर रहे हैं। इससे कम्पनी और पोलिसी होल्डर दोनों लाभान्वित होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com