Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक भाषा और एक संस्कृति की नीति गलत हैः मन्त्री यादव

 

भक्तपुर ७ अगस्त । उप–प्रधान तथा स्वास्थ्यमन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि राज्य द्वारा अवलम्बित एक भाषा और एक संस्कृति की नीति गलत है, जिसके चलते विगत में अन्य भाषा और संस्कृतिवाले लोगों के ऊपर नीतिगत विभेद हो गया है । मंगलबार भक्तपुर में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल द्वारा आयोजित नगर भेला को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने दावा किया कि विगत दिन में राज्य की ओर से ही भाषा, लिंग, जाति, वर्ग और क्षेत्र के आधार में नीतिगत विभेद होने के कारण ही आज भी सामाजिक विभेद कायम है ।
फोरम नेपाल के पार्टी अध्यक्ष भी रहे मन्त्री यादव ने कहा कि अब संविधान संशोधन कर सभी प्रकार के विभेद अन्त करना जरुरी है । उनका यह भी कहना है कि सभी प्रकार की राष्ट्रीय मुद्दा को सम्बोधन करने की प्रतिबद्धता होने के बाद ही फोरम नेपाल सरकार में शामी हुई है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादवव ने कहा– ‘राज्य की ओर से संविधान संशोधन और राष्ट्रीय मुद्दा को सम्बोधन के संबंध में प्रतिबद्धता व्यक्त होने के बाद ही हम लोग सरकार में शामील हुए हैं । अब संविधान संशोधन कर सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए ।’
कार्यक्रम में पार्टी सह–अध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ तथा फोरम नेपाल के नेता आङदेण्डी शेर्पा, लाक्पा शेर्पा, वीरेन्द्र प्रधान आदि ने भी अपनी–अपनी ओर से मन्तव्य व्यक्त किया था । भेला ने १६ सदस्यीय नगर समिति गठन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com