Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीर्घकालीन विकास लक्ष्य पूरा करनें में बिमस्टेक उपयोगी होगाः प्रधानमंत्री केपी ओली

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ अगस्त ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा – “दीर्घकालीन विकास लक्ष्य पूरा करने, गरीबी निवारण, बौद्ध सर्किट निर्माण और क्षेत्रीय देशों के साथ जनसंपर्क बढ़ाने की दिशा में बिमस्टेक चौथा शिखर सम्मेलन उपयोगी होगा ।”
प्रतिनिधिसभा की बैठक में भाद्र १४ और १५ गते को काठमांडू में होने जा रहे बिमस्टेक चौथे शिखर सम्मेलन के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि बिमस्टेक शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी की है ।
उन्होंने बताया कि बिमस्टेक में जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद पर नियंत्रण, संपर्क संजाल, गरीबी निवारण लगायत १४ मुद्दे हैं, जिसमें सामुद्रिक अर्थतंत्र और हिमालय अर्थतंत्र समेत दो मुद्दे जोड़े गए हैं । आगे प्रधानमंत्री ने बताया कि सम्मेलन के दौरान सात देशों के राष्ट्र प्रमुखों और सरकार प्रमुखों के बीच औपचारिक बातचीत के साथ साथ द्विपक्षीय हितों के विषय में विचार–विमर्श होंगे ।
उन्होंने कहा कि संघीयता में स्थानीय तहों में अधिकार वितरण, मंत्रालयों की पुनर्संरचना, कार्यक्षेत्र निर्धारण और तीनों ही तहों में कर्मचारी व्यवस्थान जैसे काम सरकार कर चुकी है ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि कर के मुद्दे का संघीय संरचना, सरकार और उनके विरुद्ध हथियार के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि कर के विषय में सार्थक बहस होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *