Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिवाङ नगर समिति तरुण दल के अध्यक्ष पुन की हत्या, अाज राेल्पा बन्द

 

काठमांडू, १० सितम्बर । नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध भातृ संस्था तरुण दल लिवाङ नगर समिति रोल्पा के अध्यक्ष रोहित पुन की हत्या की गई है । आइतबार नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय के मुख्यसचिव कृष्णप्रसाद पौडल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि तत्कालीन नेकपा माओवादी केन्द्र के देवबहादुर घर्तीमगर के नेतृत्व की समूह ने गोली मार कर पुन की हत्या की गई है ।
जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘लिवाङ स्थित इलका पुलिस कार्यालय सुलिचौर से घटनास्थल १५ मिटर की दूरी में है, हत्यारा समूह ने गोली प्रहार करते वक्त पुलिस मुकदर्शक बना है ।’ हत्यारा को कडा कारवाही के लिए माग करते हुए विज्ञप्ति में आगे कहा गया है– ‘हत्या होते वक्त पुलिस मुकदर्शक होना और हत्यारा को तत्काल गिरप्mतार नहीं करना गम्भीर बात है । ऐसे अपराधिक क्रियाकलाप को रोकने के लिए और हत्यारा को कारवाही के लिए नेपाली कांग्रेस सरकार से मांग करती है ।’
स्मरणीय है, आइतबार के दिन शाम ४ः४० बजे रोल्पा स्थित सुनिल स्मृति गांवपालिका सुनिलचौर में गोली चली थी, उक्त घटना में पुन की निधन हो गई है । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान हो रही है । हत्या के विरुद्ध नेपाली कांग्रेस ने आज रोल्पा बन्द घोषणा किया है ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com