Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के साथ नेपाल का दूसरा सैन्य अभ्यास आज से

 

17 सितम्बर

नेपाल और चीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण आज से चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत में शुरू होगा। इसमें आतंकवाद से मुकाबला करने के तरीके पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। नेपाली सेना के प्रवक्ता गोकुल भंडारी ने बताया कि नेपाल के 12 सैन्यकर्मी 12 दिवसीय ‘माउंट एवरेस्ट मैत्री अभ्यास’ के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे। इस अभ्यास में मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

यह भी पढें   नेकपा एमाले ने सभामुख द्वारा बोले गए कुछ शब्दों को संसदीय रिकॉर्ड से हटाने की मांग की

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह दूसरी बार होगा जब नेपाली सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेगी। इस तरह का पहला अभ्यास पिछले साल अप्रैल में आयोजित किया गया था।

नेपाल पिछले 13 वर्षों से भारतीय सेना के साथ ‘सूर्य किरण’ नामक बटालियन स्तर का अभ्यास कर रहा है। इसमें दोनों पक्षों से लगभग 300 सैन्यकर्मी हिस्सा लेते हैं। नेपाल और चीन के रक्षा बलों ने हाल के वर्षों में अपना सहयोग बढ़ाया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *