Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधीसभा बैठकः मौलिक अधिकारों से संबंधित १५ विधेयक पारित

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ सेप्टेम्बर ।
प्रतिनिधिसभा ने मौलिक अधिकारों से संबंधित सभी १५ विधेयकों को पारित कर लिया है । प्रतिनिधिसभा की बैठक में अपराध पीडित संरक्षण विधेयक–२०७५ और बालबालिका संबंधी विधेयक–२०७५ पारित होने के साथ ही मौलिक अधिकार संबंधी सभी विधेयक पारित हो चुके हैं ।
इससे पूर्व बैठक में सांसदों ने विभिन्न समसामयिक विषयों में सरकार का ध्यानाकर्षण कराया था । इसीतरह, राष्ट्रीय सभा की बैठक ने मौलिक अधिकार संबंधी चार विधेयकों के ऊपर विचार करने के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – अमेरिका बाहर, बेल्जियम का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

राष्ट्रीय सभा की बैठक ने वैयक्तिक गोपनीयता संबंधी विधेयक–२०७५, अनिवार्य तथा निशुल्क शिक्षा संबंधी विधेयक–२०७५, जातीय भेदभाव तथा छुआछूत (कसूर और सजा विधेयक–२०७५ और सामाजिक सुरक्षा विधेयक–२०७५ पर विचार करने के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *