Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने मधेश के मामले में हुई सहमति का क्रियान्वयन नहीं की तो कड़ा आंदोलन होगाः राजपा संयोजक ठाकुर

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० सेप्टेम्बर ।
राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के अध्यक्ष मंडल के संयोजक महंथ ठाकुर ने कहा- “संविधान में मधेश की भावना शामिल न होने के कारण हमें संविधान के विरोध में उतरना पड़ा है ।”
संविधान के विरोध में कल वीरगंज में आयोजित विरोधसभा को संबोधित करते हुए संयोजक ठाकुर ने ये बात कही । साथ उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर सरकार ने मधेश के मामले में हुई सहमति का क्रियान्वयन नहीं की तो कड़ा आंदोलन होगा ।
मौके पर राजपा नेपाल संसदीय दल के नेता लक्ष्मण लाल कर्ण ने कहा कि दो तिहाई वाली सरकार को सहमति के क्रियान्वयन में चूकना नहीं चाहिए । संविधान को गतिशील दस्तावेज बताते हुए आगे उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन करते हुए आगे बढ़ना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *