Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश आन्दोलन समाप्त नहीं हुआ हैः महतो

 

धनगढी, २० सितम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के नेता राजेन्द्र महतो ने कहा है कि मधेश आन्दोल स्थिर हुआ है, समाप्त नहीं । बिहीबार धगगढी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा– ‘राजपा ने आग्रह किया है कि संविधान में संशोधन किया जाए, इसके लिए हम लोग धैर्यता के साथ बैठे हैं । जब धैर्यता खत्तम होगी, तब परिस्थिति असहज बन जाएगी । थारुहट तथा मधेश आन्दोल अभी स्थिर है, समाप्त नहीं ।’
संविधान संशोधन पर जोर देते हुए नेता महतो ने कहा कि मधेश और थारुहट की मांग सम्बोधन के लिए ही वर्तमान सरकार को राजपा ने समर्थन किया है । उन्होने आगे कहा– ‘अगर सरकार की ओर से इमान्दारिता दिखाई देती है तो संविधान संशोधन के लिए कोई भी समस्या नहीं है । सरकार हमारी आवाज नहीं सुनती है तो उसके बाद संसद गरम हो जाएगी और सडक भी ।’ उन्होंने कहा कि ३ साल से बार–बार संविधान संशोधन संबंधी आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन काम नहीं हो पाया है ।
नेता महतो ने कहा– ‘मधेशी, थारु, दलित, आदिवासी, मुस्लिमों की मांग और अधिकार को सम्बोधन करते हुए संविधान संशोधन करने की बात हो रही है, टीकापुर हत्याकाण्ड के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को रिहाई करने की बात भी हो रही है, जो तीन साल से जारी है, लेकिन आज तक आश्वासन पूरा नहीं हो पया है ।’ उन्होंने यह भी कहा के आज देश भर भ्रष्टाचार, हत्या, हिंसा और बलात्कारजन्य घटना में बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन सरकार चुपचाप बैठी है । उनका आरोप है कि संघीय सरकार के कारण ही प्रदेश सरकार भी ठीक से संचालन नहीं हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed