Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद रौनियार सांसद् पद से निलम्बित

 

काठमांडू, ६ अक्टूबर । सत्ताधारी दल संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सांसद् हरीनारायण रौनियार सांसद् पद से निलम्बित हो गए है । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग की ओर से उनके विरुद्ध विशेष अदालत में मुद्दा दायर करने के कारण वह स्वतः निलम्बन में पड़े हैं । सांसद् रौनियार पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ से निर्वाचित सांसद् हैं ।
प्रतिनिधिसभा नियमावली अनुसार अगर किसी सांसद् के विरुद्ध अदालत में मुद्दा पंजीकृत हो जाता है तो उनका पद स्वतः निलम्बित हो जाता है । अब सांसद् रौनियार को सांसद् की हैसियत से प्राप्त होनेवाला कोई भी सेवा–सुविधा प्राप्त नहीं होगी । लेकिन सांसद् की हैसियत से प्राप्त लोगों प्रयोग में वह स्वतन्त्र हैं । सांसद् रौनियार पप्पू कन्ट्रक्सन के पूर्व प्रमुख हैं । पम्पू कन्ट्रक्सन द्वारा सम्पादित काम में अनियमिता होने की आरोप में पप्पू कन्ट्रक्सन को विवाद में लाया गया था । ऐसी ही अवस्था में बिहीबार अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने सांसद रौनियार, सडक डिभिजन के प्रमुख सहित १२ लागों के विरुद्ध विशेष अदालत में भ्रष्टाचार संबंधी मुद्दा पंजीकृत किया है ।
भ्रष्टाचार निवारण ऐसन २०५९ और अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग संबंधी ऐन २०४८ अनुसार सार्वजनिक पद धारण करनेवाले किसी व्यक्ति के ऊपर भ्रष्टाचार मुद्दा लग जाता है तो उनक पद स्वतः निलम्बन हो जाता है ।
लेकिन सांसद् रौनियार पहिले से कहते आ रहे हैं कि उनके विरुद्ध पहले से ही विभिन्न साजिश रची जा रही है । उनका कहना है कि उनकी राजनीतिक करियर को खत्तम करने के लिए कुछ व्यक्ति तथा मीडिया लगे हैं, जिसके चलते उनके ऊपर अनावश्यक आरोप लग रहा है ।

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है

उनके ऊपर लगे आरोप के संबंध में सांसद् रौनियार क्या कहते हैं ? देखिए उनकी यह अन्तरवार्ता

पप्पु कन्ट्रक्सन और मेरे ऊपर नियोजित आक्रमण हो रहा है : सांसद रौनियार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com