Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल चावल तेल दाल उद्योग संघ में गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित

 

वीरगंज ६ अक्टूबर । नेपाल चावल तेल दाल उद्योग संघ में सुबोधकुमार गुप्ता निर्वाचित हुए हैं । शुक्रबार काठमांडू में सम्पनन संघ की ४२वें वार्षिक साधारण सभा ने गुप्ता को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया है । अधिवेशन के बाद गुप्ता के नेतृत्व में नयां कार्य समिति बना है ।
निर्वाचन परिणाम अनुसार संघ की प्रथम उपध्यक्ष में राम थापा, द्वितीय उपाध्यक्ष में नरेश राठी, महासचिव में दीपकुमार पौडेल, उप–महासचिव में धिरज गोल्छा, कोषाध्यष में रतनलाल केडिया, सदस्य में जगदीश अग्रवाल, मुक्ति अग्रवाल, दीपक सापकोटा, चिरञ्जीवी रिजाल, सुशान्त चाचान आदि चयन हुए हैं । इसी तरह संघ के सल्लाहकार में कृष्ण कर्माचार्य, कुमुद कुमार दुगड़, सतिशकुमार बोहरा चयन हुए हैं । गुप्ता वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष और वीरगंज स्थित मोहति ग्रुप अफ इण्डष्ट्रिज के प्रबन्ध निर्देशक भी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com