Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज तेरापंथ महिला मंडल वीरगंज (नेपाल) द्वारा “श्री उत्सव” व “Eco Friendly Diwali” का विशेष आयोजन

 

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार वीरगंज तेरापंथ महिला मंडल वीरगंज (नेपाल) द्वारा “श्री उत्सव” व “Eco Friendly Diwali”का विशेष आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि माननीयविधायक प्रदेश न.२ की श्रीमती रागिनी देवी बरनवाल, विशिष्ट अतिथि भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के उप-महावाणिज्य दूत श्री रमेश कुमार चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित करके मेले का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रागिनी देवी बरनवाल, विशिष्ट अतिथि भारतीय महा वाणिज्य उप-महावाणिज्यदूत श्री रमेश कुमार चतुर्वेदी व महासभा आंचलिक प्रभारी श्री अशोक कुमार बैद ने अपना मंतव्य दिया व नारी शक्ति पर अपने विचार रखे । कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत द्वारा की ।

यह भी पढें   गगन थापा को विश्वप्रकाश शर्मा ने दी शुभकामना, कहा— वे उनके साथ खड़े हैं

स्वागत मंतव्य महिला मंडल मंत्री श्रीमती बबीता खटेड़ द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुमन बैंद व सलाहकार श्रीमती किरण देवी मणोत द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया । प्रदेश नंबर दो के माननीय मुख्यमंत्री श्री लाल बाबू जी राउत, द्वारा “श्री उत्सव ” मेले का विशेष अनुरोध पर अवलोकन किया व शुभकामनाएं दी, श्री अशोक कुमार बैंद ने प्रदूषण रहित दीपावली को कैसे मनाए इसके बारे में बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती दीपशिखा गांधी द्वारा किया गया। न्युज रिपोर्ट:- निर्मल कुमार सिंघी

यह भी पढें   44 उपसचिव का तबादला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com