मधेश आन्दोलन में घायल हुयें ठाकुर को प्रदेश सरकार नें किया डेढ लाख सहयोग

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ अक्टूवर ।
मधेश आन्दोलन के दौरान घायल हुए विजयकुमार ठाकुर को प्रदेश सरकार ने एक लाख ५० हजार रकम का सहयोग उपलब्ध कराया है ।
महोत्तरी पिपरा गाउँपालिका–५ रतौली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश नं. २ के मुख्यमंत्री लालबाबु राउत ने ठाकुर को चेक हस्तान्तरीत किया ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राउत ने कहा कि मधेश आन्दोलन के बलबुते पर ही देश में सङ्घीयता स्थापित हो पाई है और जनता की भावनों के मुताबिक प्रदेश नं २ में सरकार का गठन भी ।
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि मधेशी जनता के अधिकार बिरोधी कोइ भी गतिविधि प्रदेश सरकार को मान्य नही होगी ।
इसीतरह, दस्त से प्रभावित महोत्तरी जलेश्वर नपा–१२ नैन्ही क्षेत्र का मुख्यमंत्री राउत ने निरीक्षण किया और साथ ही दस्त से जान गवा चुके लोगों के परिजन को एक–एक लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने का एलान किया ।
उन्होंने कहा अस्वच्छता के कारण बिमारी शरीर में घर बनाती है इसलिए सभी अपने अपने घरों और आसपास के इलाके को साफ रखे ।

