Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमस्खलन में करीब नौ पर्वतारोहियों की मौत

 

काठमांडू,  

पश्चिम नेपाल स्थित माउंट गुर्जा पहाड़ पर हुए हिमस्खलन में करीब नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। इस पहाड़ की चोटी करीब 7,193 मीटर ऊंची है। हादसे में मरने वालों में पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही शामिल हैं। ये पांचों अपने टीम लीडर किम चांग हो के साथ ट्रेकिंग कर रहे थे। किम बिना सप्लीमेंटल ऑक्सीजन के आठ हजार मीटर से ऊंची 14 चोटियों पर पहुंचने वाले पहले द. कोरियाई थे। उनकी टीम के साथ सहायक स्टाफ के तौर पर चार नेपाली भी जा रहे थे। हादसे में उन सभी की भी मौत हो गई।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

नेपाल ट्रेकिंग कैंप के प्रबंधक निदेशक वांगचु शेरपा ने बताया, सभी पर्वतारोही खराब मौसम के कारण 3500 मीटर की ऊंचाई पर बने बेस कैंप में रुके हुए थे। शुक्रवार की शाम हिमस्खलन के बाद आए बर्फीले तूफान में उनका कैंप बर्फ में दब गया जिससे उनकी मौत हो गई। ये सभी पर्वतारोही माउंट गुर्जा की चढ़ाई के लिए सात अक्टूबर को गुर्जा गांव से निकले थे।’

शवों की खोज के हेलीकॉप्टर भेजा

यह भी पढें   भरत चौलागाईं गिरफ्तार

शवों की खोज के लिए घटनास्थल पर शनिवार को हेलीकॉप्टर भेजा गया।  पर्वतारोहण नेपाल में आय का प्रमुख स्त्रोत है। पहाड़ से गिरने या हिमस्खलन से यहां सबसे अधिक मौत होती है। 2015 में आए भूकंप के बाद हुए हिमस्खलन से 19 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com