Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने मानव अधिकार परिषद में भारी बहुमत से सीट जीता

संयुक्त राष्ट्र (प्रेट्र)

 भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार परिषद का चुनाव जीत लिया है। एशिया-प्रशांत श्रेणी में भारत को 188 देशों का समर्थन मिला। भारत जनवरी, 2019 से तीन साल के लिए इस परिषद का सदस्य रहेगा।193 सदस्य देशों वाली संयुक्त राष्ट्र असेंबली में मानवाधिकार परिषद के 18 नए सदस्यों के लिए मतदान हुआ।

इस 47 सदस्यीय परिषद में गुप्त मतदान के जरिये पूर्ण बहुमत से चयन होता है। परिषद का सदस्य बनने के लिए किसी देश को कम से कम 97 देशों का समर्थन हासिल करना होता है। भारत ने एशिया-प्रशांत श्रेणी से सदस्यता के लिए दावा किया था।

इस श्रेणी में भारत के साथ बहरीन, बांग्लादेश, फिजी और फिलीपींस ने भी चुनाव जीता है। इस श्रेणी से पांच देशों का चुनाव होना था और पांच देशों ने ही दावा भी किया था। इसलिए भारत का चुनाव पहले से ही तय माना जा रहा था। भारत इस परिषद का पहले भी सदस्य रह चुका है। वह साल 2011 से 2014 और फिर 2014 से 2017 तक सदस्य रहा। भारत का दूसरा कार्यकाल 31 दिसंबर, 2017 को खत्म हुआ था।

यह भी पढें   अब तक ३३ प्रतिशत मतदान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *