Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान में चुनावी सभा में बलास्ट २२ की माैत

 

अफगानिस्तान में शनिवार को एक चुनावी सभा में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। टोलो न्यूज के मुताबिक तखार गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जावेद हिजरी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले इस हमले में 13 लोगों की मरने और करीब 36 लोगों के घायल होने की सूचना थी।

जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व स्थित तखार इलाके में नाजिया यूसुफी बेक की चुनावी सभा होने वाली थी। तभी वहां पहले से मौजूद एक मोटरसाइकिल में रखे विस्फोटक में धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से दर्जनों लोग मारे गए। धमाके के वक्त नाजिय युसुफी बेक सभा में नहीं पहुंची। कुछ इसी तरह का हमला हेलमांद में एक अन्य चुनावी सभा पर हुआ था।

यह भी पढें   सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सरकार ब्रिटेन (इंग्लैंड) से भी बातचीत कर रही है : प्रधानमंत्री बालेन्द्र

बता दें कि अफगानिस्तान में 20 अक्टूबर के संसदीय चुनाव होने वाला है। इससे पूर्व देश भर से लगातार हिंसा की खबरें आ  रही हैं। चुनाव से पहले यह तीसरा मौका था जब किसी चुनावी सभा को निशाना बनाया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *