Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने दी भारत काे एक के बदले दस सर्जिकल हमले की धमकी

 

पाकिस्तान ने एक सर्जिकल हमले के जवाब में भारत के खिलाफ ऐसे 10 हमले करने की चेतावनी दी है। परमाणु शक्ति से लैस दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच बयानों का एक नया दौर शुरू हो गया है।

पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने शनिवार को लंदन में मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा। एक यात्रा के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ गफूर भी लंदन गए हुए हैं।

यह भी पढें   श्री शिवमहापुराण कथा समापन पर भव्य महाप्रसाद, 1500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रेडियो पाकिस्तान ने गफूर के हवाले से कहा है, ‘यदि भारत ने पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस दिखाया तो उसे जवाब में 10 सर्जिकल स्ट्राइक का सामना करना होगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि जो हमारे खिलाफ इस तरह का दुस्साहस करने की सोचते हैं उन्हें अपने दिमाग में पाकिस्तान की क्षमता के बारे में कोई संदेह नहीं रखना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना 50 अरब डॉलर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का कस्टोडियन है। इस मेगा परियोजना से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। गफूर ने कहा कि सेना पाकिस्तान में लोकतंत्र मजबूत करना चाहती है। जुलाई में हुए आम चुनाव को देश के इतिहास में अब तक का सबसे पारदर्शी चुनाव बताया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *