Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रविवार सूर्य देवता का दिन, इन खास चीजाें से करें सूर्य अाराधना मिलेगा मन वांछित फल

 

 

सूर्य के प्रिय है लाल पुष्‍प 

सूर्य भगवान की पूजा में उन्‍हें फूल अर्पित तो करते ही हैं अच्‍छा होगा कि उन्‍हें लाल फूल चढ़ायें ये बहुत फायदेमंद साबित होता है।

अष्टांग अर्ध्‍य पसंद है सूर्य को 

कहते हैं जो कोई सूर्य को अष्टांग अर्ध्‍य देता है उसे हजार वर्ष तक सूर्य लोक में स्थान प्राप्त होता है। इस प्रकार का अर्ध्‍य देने के लिए जल, दूध, कुशा का अग्र भाग, घी, दही, मधु, लाल कनेर फूल और लाल चंदन का प्रयोग करें।

यह भी पढें   तिहार आपसी सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और समृद्धि की भावना को करेगा और मजबूत : राष्ट्रपति पौडेल एवं उपराष्ट्रपति यादव

ताम्र पात्र भी भाता है 

आप सूर्य को अर्ध्‍य देते समय मिट्टी और बांस के पात्र का प्रयोग करते हैं तो इसमें कोई दोष नहीं है परंतु इसकी अपेक्षा सूर्य देव को ताम्र पात्र से अर्ध्‍य देंगे तो वे अतीव प्रसन्‍न हो जायेंगे और सौ गुणा अधिक फल देंगे।

कमल और पलाश के पत्‍ते भी है मनपसंद

सूर्य देव को लाल रंग इतना भाता है कि जब कोई उन पर कमल का फूल और पलाश के पत्तों का अर्पण करता है तो उन्‍हें अत्‍यंत आनंद होता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 नवंबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

तालपत्र का पंखा चढ़ायें

भविष्य पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सूर्य देव को तालपत्र का पंखा समर्पित करता है वह दस हजार वर्ष तक सूर्य लोक में रहने का अधिकारी बन जाता है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com