भ्रष्टाचारी और बलात्कारी को फांसी की सजा होनी चाहिएः सांसद् सुनुवार
काठमांडू, ३० अक्टूबर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसद् यज्ञराज सुनुवार ने कहा है कि बलात्कारी और भ्रष्टाचारी को फाँसी की सजा होनी चाहिए । मंगलबार काठमांडू में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘नेपाल में हत्या, हिंसा, बलात्कार और भ्रष्टाचारजन्य घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है, ऐसी घटनाओं को निरुत्साहित करना है तो मृत्युदण्ड की व्यवस्था होनी चाहिए ।’
सांसद् सुनुवार का कहना है कि वर्तमान सरकार से जनता की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही है, जो स्वभाविक भी है । उनका यह भी कहना है कि सरकार की कार्यवधि ५ साल का है, ऐसी अवस्था में ५ साल में होनेवाल कामों की परिणाम ६ महीनों में खोजना भी ठीक नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘देश अपनी दिशा पकड़ रही है, समस्या कुछ ज्यादा ही है, जिसको समाधान करते हुए हम लोगों को आगे बढ़ना है ।’
प्रतिपक्षी दलों की ओर से हो रही आलोचना को स्वाभाविक मानते हुए सांसद् सुनुवार ने कहा कि कम्युनिष्ट सरकार से कोई भी विचलित होने की जरुरत नहीं है । नेता सुनुवार ने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की स्वास्थ्य अवस्था में कुछ समस्या दिखाई दिया है, जो जल्द ही ठीक होनेवाला है । उसके बाद पार्टी एकता प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी ।

