Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्ट कार्यकर्ताओं की हाथ–हाथ में बंदूक कैसे पहुँच रहा हैः शर्मा

 

काठमांडू, ३० अक्टुबर । नेपाली कांग्रेस के प्रवक्त विश्वप्रकाश शर्मा ने सरकार से प्रश्न किया है कि आज कम्युनिष्ट कार्यकर्ताओं की हाथ–हाथ में बंदूक कहां से पहुँच रहा है ? सर्लाही में काग्रेस कार्यकर्ता रामविलास महतो की गोली प्रहार कर हत्या होने के बाद सामाजिक संजाल में ट्वीट करते हुए उन्होंने यह प्रश्न किया है । उन्होंने ट्वीट में लिखा है– ‘रोल्पा में रोहित पुन की हत्या होने के बाद आज सर्लाही में रामविलास महतो की हत्या की गई है, जिसका घोर विरोध करता हूं ।’ उन्होंने आगे कहा है कि सहस्त्र द्वन्द्व के समय में हथियार होना स्वभाविक हो सकता है, लेकिन आज नहीं । उन्होंने प्रश्न किया है– ‘कम्युनिष्ट पार्टी सरकार में रहते वक्त कार्यकर्ताओं की हाथ में बंदूक कहां से प्राप्त हो रहा है ? उनका कहना है कि यह शान्ति सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सवाल है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com