मैं जल्द ही अस्पताल से अाउँगा अाैर देश की समृद्धि का सपना साकार करुँगा : प्रम अाेली
काठमाडौं–
उपचाररत प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा है की मैं जल्द ही अस्पताल से वापस अाउँगा अाैर समृद्ध नेपाल का सपना साकार करुँगा । उन्हाेंने संदेश प्रसारित करते हुए यह प्रतब४ता व्यक्त की है । उन्हाेंने संदेश में कहा है कि चिकित्सकाें ने कहा है कि मैं जल्द ही अस्पताल से वापस अाउँगा । मैं समृद्ध नेपाल का सपना साकार करने के लिए प्रतबद्ध हुँ अाैर इस कार्य में सक्रिय रहूँगा ।
संदेश में यह भी लिखा है कि मैं समस्त देशवासियाें एवं भाई बहनाें से यह अाशा करता हूँ कि उनका सहयाेग पहले की ही तरह मुझे मिलता रहेगा ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि सामाजिक सञ्जाल अाैर डिजिटल सञ्चार माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के विषय में हाे रहे प्रचारबाजी पर ध्यान न दें ।
प्रधानमन्त्री ओली ने अपने सन्देश में कहा है कि, “सामाजिक सञ्जाल तथा कुछ कुत्सित मंशा वाले डिजिटल मिडिया मेरे स्वास्थ्य अवस्था के बारे में आधारहीन प्रचार तथा विषय काे अनावश्यक रुप में सनसनीपूर्ण बना कर प्रचारवाजी कर रहे हैं यह जानकारी मुझे है । एेसे समाचार से प्रभावित नही हाेने का अाग्रह है ।
प्रधानमन्त्री ओली देश में घट रहे घटनाअाें के प्रति भी अपनी संवेदनशीलता की बात कही है ।
“ धर्म, संस्कृति के नाम में या दलीय बहस के नाम में, आपसी सद्भाव बिगाडने वाली प्रकृति का काम मान्य नही हाेगा अाैर एेसाें पर कानून के अनुसार राज्य कारवाही करेगा ।
अपने स्वास्थ्य के बारे में चिन्ता करने वाले राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, दल के नेता, संवैधानिक अंगविदेशी कुटनीतिक नियोग, कर्मचारी लगायत स्वदेश तथा विदेश से अाए स्वास्थ्यलाभ की कामना करने वालाें काे प्रधानमन्त्री ओली ने धन्यवाद जताया है ।


