Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी के भीतर मेलमिलाप जरूरी हैंः सभापति शेरबहादुर देउवा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ नोवेम्बर ।
नेपाली काङ्ग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा कि पार्टी के भीतर मेलमिलाप जरूरी है ।

प्रजातान्त्रिक विचार समाज द्वारा काङ्ग्रेस के संस्थापक नेता सुवर्ण शमशेर के ४१ वें स्मृति दिवस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सभापति देउवा ने ये बात कही ।

उन्होंने नेपाल के प्रजातान्त्रिक और समाजवादी आन्दोलन में सुवर्ण शमशेर के योगदानों की चर्चा की थी ।
इसीतरह, १०४वीं गणेशमान जयंती के अवसर पर नेपाली कांग्रेस जिला कार्य समिति काठमांडू के नवनिर्मित भवन का कांग्रेस नेता प्रकाशमान सिंह ने उद्घाटन किया ।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नेता सिंह ने कहा कि पार्टी, वैचारिक स्पष्टता के साथ लोकतांत्रिक विधि से चलनी चाहिए ।
काठमांडू महानगरपालिका के ज्ञानेश्वर में निर्मित चार मंजिला भवन का ‘गणेशमान स्मृति भवन’ नामकरण किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *