वरिष्ठ हास्य कलाकार श्रेष्ठ और आचार्य ‘जनांदोलन स्वर्ण पदक’ से सम्मानित
हिमालिनी डेस्क
काठमाडू, ११ नोवेम्बर ।
वरिष्ठ हास्य कलाकार मदनकृष्ण श्रेष्ठ और हरिवंश आचार्य को ‘जनांदोलन स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया गया ।
सर्वमान्य नेता गणेशमान सिंह की १०४वीं जन्मजयंती के अवसर पर काठमांडू शांति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन ने उन्हें सम्मानित किया ।
गणेशमान सिंह तथा जन आंदोलन शहीद स्मृति प्रतिष्ठान ने नेपाल के लोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाने में दिए योगदान की कद्र करते हुए मह जोड़ी को जन आंदोलन स्वर्ण पदक प्रदान किया है ।



