काठमांडू–जनकपुर टुरिष्ठ बस सेवा संचालन में
काठमांडू, ११ नवम्बर । काठमांडू से जनकपुर तक के लिए पहली बार टुरिष्ट बस सेवा संचालन में आया है । दीपज्योति टुर्स एण्ड ट्राभल प्रा.लि. ने पहली बार यह सेवा शुरु किया है । इससे पहले कंपनी ने काठमांडू–पोखरा बस सेवा शुरु किया है । आइतबार से काठमांडू, काभ्रे, सिन्धुली, बर्दिबास होते हुए जनकपुर तक का बस सेवा भी शुरु किया है ।
कंपनी के संचालक टंक थापा ने कहा है कि प्रदेश नं. २ और नेपाल के ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनकपुर को पर्यटकीय दृष्टिकोण से जोडने के लिए भी बस सेवा संचालन में लाया गया है । टुरिष्ट बस हर दिन सुबह ७ बजे सोह«खुट्टे से जनकपुर की ओर जाएगी ।
टुरिष्ट बस एशोसिएसन ऑफ नेपाल टिवान को मानना है कि सरकार ने सन् २०१० तक २० लाख विदेशी पर्यटक नेपाल लाने का लक्ष्य निर्धारण किया है । उक्त लक्ष्य को पूर्णता प्रदान करने के लिए इस तरह का टुरिष्ट बस सेवा संचालन करने से लक्ष्य प्राप्ति के लिए सहयोगसिद्ध हो सकती है । स्मरणीय है, एसोसिएसन की ओर से इससे पहले पोखरा, सौराह और लुम्बिनी तक के लिए पर्यटक बस सेवा संचालन में आ चुका है ।

