दीपावली में दुर्घटनाः दो बालकों की मौत
सर्लाही, ११ नवम्बर । सर्लाही जिला सदरमुकाम मलंगवा में विद्युतीय करेन्ट लगने के कारण एक बालक की मौत हो गई है । दीपावली के अवसर पर घर में विजली बत्ति जडान करते वक्त मलंगवा–१० निवासी नरेश साह के ७ वर्षीय पुत्र निसान्त की करेन्ट लगने के कारण जान गई है ।
इसीतरह ब्रह्मपुरी गांवपालिका में गाडी के भीतर ही जल कर एक बालक की मौत हो गई है । नेपाल पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी गांवपालिका–७ नोकैल्वा निवासी रामलाल राय के १२ वर्षीय पुत्र धनिकलाल को जल कर निधन हो गई है । दीपावली के अवसर पर मैन बत्ति जलाकर धनिकलाल गाडी में सो रहे थे । उसी क्रम में जल कर उनकी निधन हो गई है ।

