Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास द्वारा विश्व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

 

10 जनवरी, 2019

भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू के हिंदी केंद्रीय विभाग के साथ मिलकर दिनांक 10 जनवरी, 2019कोहोटल हयात में विश्व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया | नेपाल सरकार के माननीय संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री श्री रविन्द्र अधिकारी ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई |इस अवसर पर नेपाल में भारत के राजदूत श्री मंजीव सिंह पुरी द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री  माननीय नरेन्द्र माेदी जी का संदेश पढा गया । इस अवसर पर हिंदी के प्रख्यात कवियों की कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति श्री गोपाल ठाकुर, श्री गुरूदेव कामत तथा गायिका सुश्री सरस्वती खत्री द्वारा की गई | इस अवसर पर केंद्रीय हिंदी विभाग, त्रिभुवन विश्वविद्यालय की वेबसाइट का लोकार्पण किया गया | इस मौके पर मुख्य अतिथि तथा राजदूत श्री पुरी द्वारा आदिकवि श्री भानुभक्त आचार्य की कविताओं के हिंदी अनुवाद सहित कुलदो हिंदी पुस्तकों का लोकार्पण किया गया| साथ ही, श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 51 कविताओं का नेपाली में अनुवाद करने वाले कवि अनुवादक साहित्यकार श्री शिवदत्त ढकाल जी को सम्मानित किया गया |समारोह के अंत में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 15कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं । इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 200 साहित्य जगत के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया|

यह भी पढें   पूर्व गृहसचिव पदमप्रसाद पोखरेल का निधन

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *