Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गंगा आरती प्रशिक्षण सम्पन्न

 

वीरगंज, ११ जनवरी । श्री पशुपति शिक्षा मन्दिर आदर्शनगर वीरगंज में बिहीबार गंगा आरती प्रशिक्षणसम्पन्न हुआ है । प्रशिक्षण में १५ लोग सहभागी थे । वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सरावगी, उद्योगी तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं गंगा आरती प्रशिक्षण मुल आयोजक समिति के अध्यक्ष अशोक वैद्य की विशिष्ट अतिथ्यता में कार्यक्रम को समापन की गई । कार्यक्रम में समाज के अन्य विशिष्टि लोग भी मौजूद थे ।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि तथा व्यवसायी अशोक वैद्य ने गंगा आरती प्रशिक्षण के लिए भारत से आए अभिषेक मिश्र और शौरभ जी (गंगा पुजारी, बनारस) को नेपाली ढाका टोपी और खादा ओढ़ा कर विशेष सम्मान प्रदान किया । आयोजकों में से एक प्रमुख शशिकान्तमणि त्रिपाठी के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों की सहयोग में आगामी फाल्गुन महिना से वीरगंज घडिअर्वा में गंगा आरती शुरु की जाएगी । आयोजक ने हार्दिकतापूर्वक यह भी कहा है कि सम्पूर्ण बीरगंजबासी गंगा आरती की दिना को प्रतिक्षा करें ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह तथा महिला उद्यमी महासंघ के पदाधिकारियों बीच संवाद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *