Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल सीमा के जोगबनी में धूमधाम से  मनाया गया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

 


माला मिश्रा बिराटनगर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  इकाई जोगबनी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती युवा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।अभाविप द्वारा शोभा यात्रा हाई स्कूल चौक से नेपाल बॉर्डर स्थित जोगबनी रेलवे स्टेशन प्रांगण से होते हुए पुनः हाई स्कूल चौक पर पहुंच संपन्न हुआ । स्कूल के  छात्र-छात्राएं  ने  भी  इस  यात्रा में  बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से जिला संयोजक अमित रजावी,नगर अध्यक्ष रवि खंडेलवाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिन्हा,गणेश साहा,संतोष यादव,उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर,राम यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष रामनन्दन यादव,भाजपा अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष भानु रॉय,काउंसिल मेंबर प्रेम सोनी नगर मंत्री दीपक झा नगर सह मंत्री गोपाल साह,रजनीश झा,हेमंत रॉय,विक्की प्रधान आशीष कुमार ऋषभ लाहौटी ऋतिक सिंह,राजीव सहनी सक्रिय दिखे  । इसी प्रकार
मध्य सह उच्च विद्यालय आमौना में  महा संत स्वामी विवेकानंद की 156 वीं जयंती तैलचित्र पर माला पहनाकर एवं पुष्पार्पित कर मनायी गयी।विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र विश्वास ने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके उस कथन जागो उठो और जबतक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती तब तक रुको नहीं
प को जीवन में सभी को उतारना चाहिए यही सफलता का मूल मंत्र है।उन्होंने ने कहा कि स्वामी जी अपनी बौद्धिक क्षमता से किस तरह शिकागो सम्मेलन में भारत के सम्मान को विश्व के मानसपटल आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम को बिजेंद्र पासवान तथा असलम प्रवेज ने भी उनकी कृति और कीर्ति के बारे में बखान किया।
इस अवसर पर बच्चों के बीच चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमें दो दर्जन से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

यह भी पढें   अमेरिकी उप विदेशमंत्री सारा बी रोजर्स आ रही हैं नेपाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *