सप्तरीमे राजपा नेपालका सदस्यता वितरण युद्ध स्तर पर
मनोज बनैता, सप्तरी, 18 जनवरी। सप्तरीके बलान बिहुल गाउँपालिकामे राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) नेपालने सदस्यता बितरण कार्यको बहुत तेज किया है । राजपा नेपालका गाउँपालिका अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ गगन गोईत के मुताबिक ईस गाउपालिकाके वर्तमान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के दुषित मनोविज्ञान के कारण स्थानीयोंका आकर्षण राजपा की ओर बढा है । नेता गोईत का कहना है कि अभी के निर्वाचित जनप्रतिनिधि चुनाव से पहले बहुत वादे किए पर किया कुछ नही किया ।
नेता गोईत को माने तो अभितक गाउँपालिकामे तकरिबन ५ हजार नयाँ सदस्यता बितरण किया गया है । नेता गोईत ने कहा कि मधेसी, दलित, महिला, थारु, मुस्लिम, आदिबासी, जनजाती और अपाङ्ग लगायतके समुदायका माग सिर्फ राजपा नेपाल हि सम्बोधन करसकता है । उनहोने ए भि कहा है कि बैशाख मे होनेवाले महाअधिवेशन के लिए पार्टीके केन्द्रिय निति के तहत सदस्यता बितरण कार्य होरहा है ।
अध्यक्ष गोईत संघिय सरकारके रवैयाप्रति आक्रोसित नजर आए उनहोने कहा कि संबिधान संशोधन नाहोनेतक हमारा पार्टी सरकार मे नहि जाएगी । उनके अनुसार मधेसका माग सम्बोधन के लिए एक भीषण आन्दोलन कि आवश्यकता है । राज्य सत्ता परिवर्तन के जिम्मा अब नयाँ पुस्ता मे आया है । ईसिलिए अब क्रान्ति का आवश्यकता है । उनहोने आगे ए भि कहा कि राष्ट्रके मुल प्रवाह बनकर समाजवाद स्थापना करनेमे नयाँ पुस्ताको अब आगे बढ्ना होगा ।
नेता गगन के अनुसार बर्तमान अबस्थामे मधेश और मधेशीके पार्टी सिर्फ राजपा होनेकी वजहसे जनताका माइन्डेड वेगैर सरकारमे जाना गद्दारी होगा । जनता अधिकार नापानेतक अधिकार प्राप्तिके लिए संघर्ष कायम रहेगा । सिंहदरबार अब गामघर मे आनेपर भी जनता संघियताका स्वाद नहि चख पाया है । ईसिलिए राजपा नेपाल मधेशका अधिकार लेकर हि दम लेगी । बिकास के मामलेमे सप्तरी जिलामे हि पिछे पडे बलान बिहुल गाउँपालिकामे होरहे बिकास निर्माणके काम मे राजपाका कडा निगरानी है ।



