Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिंसात्मक हरकत सह्य नहीं हैः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, २९ जनवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि देश में अब कोई भी बाहना में हिसात्मक गतिविधि सह्य नहीं हो सकता । उनका आशंका है कि किसी भी बाहने देश को हिंसात्मक दिशा की ओर ले जाने की प्रयास हो रहा है । ऐसी आशंका करते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में अशान्ति सह्य नहीं है । सशस्त्र पुलिस बल की १८वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलबार हलचोक स्थित सशस्त्र पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘समाज में हिंसात्मक गतिविधि करनेवाले, जनता को आतंकित बनानेवाले, शान्ति सुरक्षा को चुनौती देनेवाले सक्रिय है, राष्ट्रीय अखण्डता को चुनौती देते हुए देशद्रोही क्रियाकलाप हो रहा है । यह सब देश को हिंसात्मक बनाने का और निरंकुशता की ओर ले जाने का प्रयास है । अब यह सब सरकार के लिए सह्य नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed