Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के बराहक्षेत्र में 10 फरवरी से होने जा रहे महायज्ञ का उद्घाटन 

 

10 फरवरी से नेपाल के सुनसरी जिला अंर्तगत बराहक्षेत्र चतराधाम में श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है । जिसका तैयारी जोर शोर से चल रहा है । यज्ञ स्थल को भब्य रूप से सजाया जा रहा है । मुख्यद्वार सहित जगह जगह तोरणद्वार लगाए  जा रहे है । साधु संतों को ठहरने के लिए भवन निर्माण धमाधम चल रहा है जो अंतिम चरण में  है । अधिकारी , उद्योगी ,व्यपारी , बिभिन्न संघ संस्था के प्रतिनिधी मौके पर पहुच महायज्ञ स्थल का अवलोकन कर रहे है । कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भारतीय श्रद्धालु का पहुचने की बात बताई जा रही है ।महायज्ञ का विधिवत उद्घाटन नेपाल के राष्टपति विद्यादेवी भंडारी 9 फरवरी शनिवार के अपराह्न  करेंगी। आयोजक  जगतगुरु श्री रामानन्दचार्य सेवा पीठ के पीठाधीश  सदगुरु सिद्धबाबा कृष्णदास जी महाराज ने पत्रकार सम्मेलन में बताया  नेपाल में पहिला दफा इस तरह का यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है जिसमे देश विदेश के  साधु संत 1200 साधक के द्वारा 1 अरब 60 करोड़ श्रीतारक मंत्र का जाप होगा ।108 हवन कुण्ड में विधिवत हवन किया जाएगा । ख्यातिप्राप्त विद्वान द्वारा वेद , उपनिषद ,पुराण ककथावचन के अलावा  भब्य सांस्कृतिक झांकी  भी निकाला जाएगा ।

यह भी पढें   दिशाहीन राजनीति, बढ़ता जन-असंतोष और लोकतंत्र के सामने भविष्य की चुनौतियाँ : बिमल सरार्फ

दस दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में भारत जयपुर से प्रधानयज्ञाचार्य बैदिक गणपति विश्वनाथ शास्त्री जी महाराज , उप आचार्य  भागवत भूषण आचार्य गोपाल जी मिश्र , श्री रामचरितमानस प्रवक्ता महंत हरिशंकर दास बेदान्ति जी महाराज , श्री भक्तमाल प्रवक्ता  महंत भागवतशरण जी महाराज वृंदावन महायज्ञ में पहुच रहे है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com