Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब पाकिस्तान में खुलेगा फेसबुक का कार्यालय

 
इस्लामाबाद ८ फरवरी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री चाैधरी फवाद हुसैनने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को यहां अपना कार्यालय खोलने के लिए आमंत्रित किया है। हुसैन ने कल यहां ‘डिजीटल मीडिया के महत्व’ पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विज्ञापन उद्योग की सालाना आमदनी सात अरब रूपए की है और सरकार ने अपने एक तिहाई विज्ञापन डिजीटल मीडिया को दे दिए हैं।
उन्होंने कहा कि विज्ञापनों का दायरा अब पारंपरिक मीडिया से हटकर डिजीटल मीडिया की तरफ जा रहा है और यह पारंपरिक मीडिया के लिए एक बड़ा संकट है।

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, मृतक और घायल की पहचान हुई

उन्होंने कहा कि यदि इस संकट से निपटना है तो मीडिया में आधुनिक तकनीक को अपनाना जरूरी है क्योंकि पाकिस्तानी पेशेवर अभी भी तकनीक से अधिक परिचित नहीं हैं। उन्होंने मीडिया जगत से इस बात पर शोध करने का आग्रह किया कि पारंपरिक मीडिया पर डिजीटल मीडिया का क्या और कितना असर हो रहा है।

हुसैन ने कहा कि सरकार ने ‘एसोसिएटिड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ को ‘डिजीटल सर्विस ऑफ पाकिस्तान’ में परिवर्तित करने का फैसला किया है और सरकार इस पर 85 करोड़ रुपए खर्च कर रही है लेकिन यह भारी बिडंबना है कि इसके अधिकतर कर्मचारियों को ई-मेल अकाउंट ऑपरेट करना ही नहीं आता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 नवंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

उन्होंने कहा कि सरकार वेब टीवी, सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफार्मों के कामकाज को नियंत्रित करने के लिए कुछ नए दिशा-निर्देश लाएगी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com