Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रम्प और किम जाेंग की फरवरी में हाेगी मुलाकात

 

वॉशिंगटन 9फरवरी

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह 27 और 28 फरवरी को वियनतनाम की राजधानी हनाेई में उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जाेंग उनके साथ दूसरी शिखर बैठक करेंगे।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, मेरे प्रतिनिधियों ने श्री किम जोंग उन के साथ दूसरे शिखर सम्मेलन काे लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक की और समय तथा तारीख पर सहमति बनने के बाद हाल ही में वहां से लौटे हैं।

यह भी पढें   ‘मानव अधिकार पुरस्कार’ के लिए नामों की सिफारिश आमंत्रित

यह शिखर सम्मेलन 27 और 28 फरवरी को वियतनामकी राजधानी हनोई में होगा। मैं किम से मिलने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाद में एक अन्य ट्वीट में लिखा, उत्‍तर कोरिया उन के नेतृत्व में एक महान आर्थिक शक्ति बनेगा।

उधर, ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर लिखा, वह (किम) कुछ आश्चर्यचकित कर सकते हैं, लेकिन वह मुझे आश्चर्यचकित नहीं करेंगे, क्योंकि मैं उन्हें जानता और अच्छी तरह से समझता हूं कि वह (किम) कितने सक्षम हैं? उत्‍तर कोरिया एक अलग तरह का रॉकेट-अर्थव्यवस्था बनेगा!

यह भी पढें   काठमांडू में सात स्थानों से आज एलपीजी सिलिंडर बिक्री

उल्लेखनीय है कि ट्रंप तथा किम के बीच पहली शिखर बैठक गत वर्ष जून में सिंगापुर में हुई थी। उसके बाद से ही दूसरी बैठक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जो ट्रंप की घोषणा के बाद बिलकुल साफ हो गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com