Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकी आदिल अहमद डार ने दी पुलवामा आतंकवादी घटना काे अंजाम

 

नई दिल्ली: 

Pulwama Terror Attack: आदिल अहमद डार ही था वह आतंकी, जिसने CRPF के काफिले पर हमले को अंजाम दिया

जम्मू-कश्मीर  के पुलवामा  में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमले में अब तक सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो चुके हैं. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा  में जिस कार ने सीआरपीएफ जवानों के बस में टक्कर मार आतंकी हमले को अंजाम दिया, उस कार को जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी आदिल अहमद डार चला रहा था. आतंकी आदिल अहमद डार घाटी का ही रहने वाला था. बता दें कि पुलवामा  में यह विस्फोट इतना बड़ा था कि शहीदों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

 

आतंकी आदिल अहमद, जिसे ‘आदिल अहमद गाड़ी टकराने वाला’ और ‘गुंडिबाग के वकास कमांडो’ के रूप में भी जाना जाता है, वह पिछले साल ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था. आदिल काकापोरा का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि आतंकी आदिल जो कार चला रहा था, उसमें 350 किलो विस्फोटक थे. इसी कार ने जाकर सीआरपीएफ के बस में टक्कर मारी, जिसमें करीब 40 जवान शहीद हो गए. बता दें कि 43 बसों में जवान जा रहे थे.

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल तथा भीष्मराज आङ्देम्बे बीच मुलाकात

बताया जा रहा है कि पिछले साल यानी 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल होने के बाद से ही आतंकी डार घाटी में बड़े हमले के फिराक में था. उसका वीडियो और तस्वीरें हमले के बाद तुरंत सामने आई. बताया जा रहा है कि उरी अटैक के बाद यह सबसे बड़ा हमला है, जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे. जो वीडियो सामने आया है, उसमें आतंकी डार हथियारों से लैस दिख रहा है. इस हमले के बाद जैश-ए-मोहम्‍मद ने आतंकी डार का एक वीडियो जारी किया. माना जा रहा है कि आत्मघाटी हमले से पहले ही इस वीडियो को शूट किया गया होगा.  इस वीडियो में उसके पीछे जैश-ए-मोहम्‍मद  का बैनर दिख रहा है.

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल द्वारा एक और अध्यादेश जारी

पुलवामा आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा है कि पुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला कायरता है. मैं इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. पूरा देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.  वहीं राहुल गांधी ने भी इस पर दुख जताया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *